आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और एमए हिंदी के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित

आगरा। आगरा कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा बी.ए., बी.एससी. (हिंदी) तृतीय वर्ष, षष्ठम सेमेस्टर एवं एम.ए. (हिंदी) के विद्यार्थियों की शोध प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

Apr 25, 2025 - 15:02
Apr 25, 2025 - 19:34
 0
आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी और एमए हिंदी के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने बताया कि परीक्षा का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा- बैच V एवं VI की मौखिक परीक्षा 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:00 बजे

हिंदी विभाग, आगरा कॉलेज में होगी। बैच I, II, III एवं IV की मौखिक परीक्षा 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:00 बजे से कॊलेज के हिंदी विभाग में होगी।

प्राचार्य के अनुसार एम.ए. (हिंदी) पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्ध के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 30 अप्रैल  2025 को प्रातः 10:00 बजे से हिंदी विभाग में आयोजित की जाएगी।

प्रो. गौतम ने सभी विद्यार्थियों से समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है और कहा है कि यह परीक्षा उनकी शोध परियोजनाओं के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण भाग है।