आगरा में बेटियों को मिला जीवन सुरक्षा का टीका, रोटरी क्लब ने लगाया सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कैंप
आगरा। रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल ने अपनी सामुदायिक सेवा पहल के अंतर्गत रविवार को राम वेद हॉस्पिटल, न्यू आगरा में एक नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में चंद्रावती बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज न्यू आगरा की 9 से 18 वर्ष की छात्राओं को, उनके अभिभावकों की सहमति के पश्चात, वैक्सीन की प्रथम डोज़ दी गई।
शिविर का नेतृत्व एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के कैंसर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता ने किया। उन्होंने पहली छात्रा को वैक्सीन डोज़ देकर शिविर की शुरुआत की। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जौली गोयल ने हॉस्पिटल की तमाम व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया।
इस नेक कार्य के लिए आर्थिक सहयोग रोटेरियन संगीता अग्रवाल, मीरा गुप्ता, शारदा गुप्ता, अलका अग्रवाल, नीतू अग्रवाल और अनीता सिंह पुंडीर ने प्रदान किया। क्लब अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने सभी दानदाताओं, उपस्थित रोटरी सदस्यों, हॉस्पिटल स्टाफ और छात्राओं के अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
क्लब सचिव सृष्टि जैन एवं हरसिमरन कपूर ने पंजीकरण व अन्य व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संभाला। डॉ. सचिन गोयल, डॉ. आलोक मित्तल और राम वेद हॉस्पिटल स्टाफ ने शिविर में सहयोग दिया।