पांच दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

पिनाहट थाना क्षेत्र में चंबल नहर के दूसरे पंप के पास आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकी हालत में मिला। यह युवक पिछले पांच दिन से लापता था।

Sep 27, 2024 - 12:35
 0
पांच दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र में चम्बल नहर के दूसरे पंप हाउस के पास बीहड़ में 28 साल के एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक पांच दिन से लापता था। उसकी पहचान पिनाहट के मोहल्ला मार निवासी किशोरी लाल के पुत्र उमेश के रूप में की गई है। 

पेड़ पर लटके युवक शव से आसपास बदबू भी फैलने लगी थी। ग्रामीणों ने आज सुबह पेड़ पर शव को लटका देखा तो  पुलिस को सूचित किया। 

सूचना मिलने के बाद उमेश के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों के अनुसार उमेश पांच दिन पहले लापता हो गया था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। थाने में मामला गुमशुदगी में दर्ज किया गया था। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी यह मिल रही है कि उमेश ने गृहक्लेश क्षुब्ध होकर 5 दिन घर छोड़ा था। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 

SP_Singh AURGURU Editor