मलपुरा में पुलिस पर जानलेवा हमला, टीम को बनाया बंधक, पड़ोसी की छत से बची टीम

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र के अजीजपुर धनौली गांव में पुलिस पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी कार्य से पहुंची पुलिस टीम को आरोपियों ने न केवल बंधक बना लिया, बल्कि उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पड़ोसी की छत के रास्ते खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Dec 29, 2025 - 21:54
 0
मलपुरा में पुलिस पर जानलेवा हमला, टीम को बनाया बंधक, पड़ोसी की छत से बची टीम
इमेज फोटो

आरोपी परिवार ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र के अजीजपुर धनौली  गांव में पुलिस पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी कार्य से पहुंची पुलिस टीम को आरोपियों ने न केवल बंधक बना लिया, बल्कि उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पड़ोसी की छत के रास्ते खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम किसी मामले की जांच/कार्रवाई के लिए अजीजपुर धनौली  पहुंची थी। इसी दौरान एक आरोपी परिवार ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पुलिस को चारों ओर से घेरकर बंधक बना लिया गया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पड़ोसी की छत से बचकर निकली पुलिस टीम

हालात बेकाबू होने पर पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पड़ोसी के मकान की छत का सहारा लिया और वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक महिला आरोपी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

मलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, मारपीट और धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।