आगरा घूमने आए ताइवानी पर्यटक की मौत

आगरा। ताज सहित आगरा के अन्य ऐतिहासिक स्थलों के दीदार करने आए ताइवान पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Dec 19, 2024 - 15:50
 0
आगरा घूमने आए ताइवानी पर्यटक की मौत

मृतक ताइवान पर्यटक अपने एक साथी के साथ आगरा घूमने आया था। मृत पर्यटक के साथी ने बताया कि उन दोनों ने बुधवार दोपहर सिकंदरा स्मारक का दीदार किया था। इसी दौरान उनके साथी की तबियत बिगड़ने लगी। उनको पास ही रेनबो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के साथ ही एडमिट होने की सलाह दी, लेकिन वो होटल वापस आ गए। 

रात में होटल में ही आराम किया। सुबह करीब 6 बजे वो उठकर बाथरूम गए। जहां वह गिर पडे़। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने धक्का देकर खोला तो देखा कि वो अंदर बेहोश पडे़ हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

SP_Singh AURGURU Editor