जाट आरक्षण को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान: आगरा से उठी हुंकार, सितम्बर में होगी युवा रैली

आगरा। केन्द्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की बहाली को लेकर अब अखिल भारतीय जाट महासभा आर-पार की लड़ाई के मूड में है। इसी मुद्दे को लेकर आज देवरी रोड स्थित रावत पैलेस में जाट महासभा व जाट समाज समिति का संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने की, जबकि संचालन महामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर ने किया।

Aug 3, 2025 - 20:09
 0
जाट आरक्षण को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान: आगरा से उठी हुंकार, सितम्बर में होगी युवा रैली
जाट महासभा और जाट समाज समिति के रविवार को हुए संयुक्त सम्मेलन में नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ दोनों संगठनों के पदाधिकारी।

मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने साफ कहा कि आरक्षण के बिना हमारे युवा लगातार पीछे हो रहे हैं। मार्च 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण बहाल करने का वादा किया था, लेकिन 10 साल बीतने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। अब महासभा प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंडल स्तर पर जोरदार हुंकार रैलियां होंगी, जिनमें राष्ट्रीय स्तर के नेता भाग लेंगे। सितम्बर में आगरा में युवा हुंकार रैली और दिसम्बर में मंडल स्तरीय वृहद रैली आयोजित होगी।

जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने गृहमंत्री अमित शाह के पूर्व बयानों का हवाला देते हुए कहा कि 2017, 2019 और 2021 में कहा गया था कि आरक्षण की अटूट व्यवस्था की जाएगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नए पदाधिकारियों की घोषणा

सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष: गजेंद्र सिंह नरवार (पूर्व पार्षद), मंडल अध्यक्ष: मेघराज सिंह सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष: राधेश्याम मुखिया, प्रदेश मंत्री: डॉ. रूपेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष: सत्यवीर रावत, आईटी संयोजक: अवधेश चौधरी, विपिन सिकरवार, जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ): निर्मल चाहर, महानगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ): वंदना सिंह, अकोला ब्लॉक अध्यक्ष: विजय सिंह को घोषित किया गया।

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल राणा व नरेश इंदौलिया ने समाज में भाईचारा बढ़ाने व कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। आंदोलन की रूपरेखा के तहत अगस्त व सितम्बर में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी।

सम्मेलन में इनकी उपस्थित उल्लेखनीय रही

सम्मेलन में जय प्रकाश चाहर, नवल सिंह, गुलवीर सिंह, जीडी. चाहर, नैपाल सिंह राणा, विजयपाल नरवार, यशपाल राणा, बलवीर सिंह मुखिया, प्रताप सिंह चाहर, तेजवीर सिंह ठकुरेला, सुभाष रावत, भारत सिंह कुन्तल, महावीर सिंह सोलंकी, दिगंबर सिंह, विनीत छौंकर, रंधीर सिंह काका, कैप्टन महेश चाहर, श्रीमती नीरू चाहर की भी मौजूदगी रही।

SP_Singh AURGURU Editor