आगरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयरपोर्ट पर स्वागत
आगरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा पहुंच गए हैं। वे यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें राज्य सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह सम्मेलन स्थल पर भी पहुंच चुके हैं। मुफीद ए-आम इंटर कॊलेज में आयोजित सम्मेलन का रक्षा मंत्री ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।
-माध्यमिक शिक्षक संघ के 57वें राज्य सम्मेलन का दीप जलाकर किया उद्घाटन
एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। रक्षा मंत्री लगभग 11.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भाजपा के नेता पहले ही उनकी अगवानी के लिए मौजूद थे। लम्बे समय के बाद आगरा आए राजनाथ सिंह सभी नेताओं से आत्मीयता से मिले। सभी का हालचाल पूछा।
एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी करने वालों में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज कुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॊ. जीएस धर्मेश, विजय शिवहरे, छोटेलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॊ. मंजू भदौरिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता प्रमुख थे।