उप नगर आयुक्त सेन पदोन्नत, प्रयागराज भेजे गए

आगरा नगर निगम के उप नगर आयुक्त विकास सेन पदोन्नत कर प्रयागराज के लिए स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

Sep 26, 2024 - 14:53
 0
उप नगर आयुक्त सेन पदोन्नत, प्रयागराज भेजे गए

आगरा। प्रदेश शासन ने आगरा नगर निगम के उप नगर आयुक्त विकास सेन को संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर प्रोन्नत किया है। इसके साथ ही उनका संयुक्त नगर आयुक्त के पद पर प्रयागराज नगर निगम के लिए स्थानांतरण भी कर दिया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शासन के आदेश का पालन करते हुए विकास सेन को कार्यमुक्त कर दिया है। 

इससे पहले अपर नगर आयुक्त गुप्ता को भी बनारस नगर निगम के लिए कार्यमुक्त किया जा चुका है। गुप्ता का तबादला फिरोजाबाद के लिए हुआ था, लेकिन वे ज्वाइन करने ही नहीं गए। उनका तबादला बनारस में फिरोजाबाद में तैनात मानकर ही किया गया था। बाद में जानकारी होने पर शासन ने आगरा नगर निगम प्रशासन से नाराजगी जताई थी और उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा था। अधिशासी अभियंता आरके सिंह भी तबादले के बाद यहीं जमे हुए थे, जिन्हें भी कार्यमुक्त करना पड़ा था। 

इन तबादलों के बाद नगर निगम में कई पद रिक्त हो गए हैं। नगर निगम प्रशासन इंतजार कर रहा है कि कब खाली पद भरे जाते हैं। 

SP_Singh AURGURU Editor