यूपी में दस वरिष्ठ आईएएस के पदनाम बदले गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पद नाम में फेरबदल किया है।
स्थानांतरित किए गए अधिकांश अधिकारी लखनऊ में ही पदस्थ हैं। आगरा मंडल की अपरायुक्त डॉक्टर कंचन शरण को नई तैनाती के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।