मंदिर के पुजारी की पिटाई पर भड़कीं देवोलीना,  सुनाई खरी-खोटी,  बोलीं- सारे नामर्द खड़े देख रहे थे  

देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक बार फिर गलत के खिलाफ आवाज उठाई है और इस बार उन्होंने दो मुद्दों पर ध्यान दिया। एक्ट्रेस ने मंदिर में हुई पुजारी की पिटाई पर आवाज उठाई, साथ ही महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर भी बोलीं। उनके पोस्ट पर कई सारे रिएक्शन भी हैं।

Sep 28, 2026 - 22:53
 0
मंदिर के पुजारी की पिटाई पर भड़कीं देवोलीना,  सुनाई खरी-खोटी,  बोलीं- सारे नामर्द खड़े देख रहे थे   

मुंबई।  टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक बार फिर से सोशल मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है और गलत के खिलाफ खड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस ने मंदिर का एक वीडियो शेयर किया जिसमें पुजारी को बुरी तरह पीटा जा रहा है। उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना की। इससे पहले, उन्होंने चालान भरने को लेकर भी बात की थी। उन्होंने ट्रैफिक रूल्स फॉलो न करने पर बिजली के बिल में उसे जोड़ने को लेकर की गई पोस्ट पर बात की।

एक पोस्ट में लिखा था, 'अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर रहे हैं, तो उसे उनके बिजली के बिल में जोड़ दें। उन्हें बिजली का बिल भरना ही होगा, वरना बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसका कोई तरीका निकालें। सुप्रीम कोर्ट का सुझाव है कि इस देश में आपको कोई न कोई रास्ता निकालना ही होगा।'  
 
इसका जवाब देते हुए देवोलीना ने लिखा, 'और हमें यह भी बताएं कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने का क्या तरीका है। रेप और नवजात शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक के खिलाफ होने वाले अपराधों को कैसे रोका जाए? कैसे? बिना लड़की, उसके कपड़ों या देर रात बाहर निकलने को दोष दिए... अपराधियों का बचाव करने का यह कितना आसान तरीका है।'

उन्होंने इसके अलावा, उस पोस्ट पर भी ध्यान दिया जिसमें मंदिर में एक पुजारी को पीटी गया और लोग कुछ नहीं कर पाए। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'मंदिर में घुसकर पुजारी पंडित रामकृष्ण की बेरहमी से पिटाई की गई। बुजुर्ग पुजारी एक बेबस और असहाय व्यक्ति की तरह खुद को बचाने की कोशिश करते रहे। आरोपी हरीश चतुर्वेदी, देवांश और इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह मंदिर में घुसकर पुजारियों पर हमला करना निंदनीय और शर्मनाक है। यह घटना राजस्थान के जयपुर की है।'
 
देवोलीना भट्टाचार्जी को स्टार प्लस के शो 'साथ निभाना साथिया' और 'साथ निभाना साथिया 2' में सरल, मजबूत और दृढ़ गोपी बहू की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्हें बिग बॉस 13 और बिग बॉस 14 जैसे रियलिटी शो और फिक्शन शो 'छठी मैया की बिटिया' और 'दिल दियां गल्लां' में भी देखा गया है।