बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला हो गया है। जनता दर्शन और पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर हमला होने की सूचना आई है। जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर में यात्रा के दौरान उनके ऊपर फूल के साथ मोबाइल भी फेंका गया है। धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर मोबाइल लगने से चोटें आईं हैं। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री बाद में इस मोबाइल को हाथ में लेकर जनता से कुछ कहते हुए भी नजर आए।

Nov 26, 2024 - 13:29
 0
बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला


धीरेंद्र शास्त्री मऊरानीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगे। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करना शुरू किया। सभी से उनकी बातचीत भी हो रही थी। बताया जा रहा है कि साथ चल रहे लोग उन पर फूल भी बरसा रहे थे। इसी बीच किसी ने फूल में छुपाकर मोबाइल से उन पर हमला कर दिया।


बताया जा रहा है कि दो-तीन मोबाइल फोन उनकी तरफ फेंके गए थे। इसमें से कुछ मोबाइल फोन बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ में लेकर भीड़ को दिखाए। साथ ही कहा कि फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है हमको। आगे बताया कि उन्हें मोबाइल मिल गया है। इसके बाद साथ चल रही टीम और श्रद्धालुओं को उन्होंने आगे चलने के लिए कहा।