आगरा के शिवाजी मार्केट में घुसा गंदा पानी, काजीपाड़ा नाला चोक हो गया है
आगरा। मानसून की पहली ही बारिश ने शिवाजी मार्केट की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या को फिर उजागर कर दिया। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद काजीपाड़ा नाले के चोक होने से गंदा पानी दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों का लाखों रुपये का माल खराब हो गया। शनिवार को व्यापारी नगर निगम पहुंचे और स्थायी समाधान की मांग की।
हालांकि पहले से तय समय के बावजूद अपर नगर आयुक्त और जेई देवरी रोड की व्यस्तता के चलते नहीं मिल सके, जिसके बाद जोनल सैनिटरी ऑफिसर (जेडएसओ) आशुतोष वर्मा ने व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने उन्हें काजीपाड़ा नाले की सफाई, सीवर लाइन सुधार, टूटी सड़कों की मरम्मत और मार्केट में स्मार्ट शौचालय की स्थापना की मांगें सौंपीं।
जेडएसओ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मार्केट का निरीक्षण किया और समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण में ये व्यापारी रहे मौजूद
पंकज सचदेवा (अध्यक्ष), श्याम भोजवानी (संरक्षक), मनोज भाटिया, जय पुरसनानी (मीडिया प्रभारी, आगरा व्यापार मंडल), रवि पुरी, प्रदीप लूथरा, सुरेंदर भाटिया, महेश गंगलानी, राजीव गिदवानी, अरुण पारवानी, हितेश गंगलानी, पंकज भाटिया, रमेश खोरेजा, योगेश छटवानी, संतोष अग्रवाल और मोहन भाटिया आदि।