आगरा कॉलेज में हिंदी के महत्व पर हुआ विमर्श, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नीलम भटनागर (पूर्व प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, बैकुंठी देवी महाविद्यालय) रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदी के प्रचार-प्रसार और मातृभाषा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा को दैनिक जीवन और व्यवहार में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान है।
इस अवसर पर शोधार्थियों ने भी हिंदी की महत्ता पर अपने विचार रखे। विभाग की ओर से एम.ए. हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का को सम्मानित किया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता रानी घोष ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। शोधार्थी सुप्रभा एवं रूपेश ने हिंदी की भूमिका और योगदान पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकगण प्रो. शशिकांत पांडे, प्रो. ममता सिंह, प्रो. चंद्रशेखर शर्मा, प्रो. विजय सिंह, प्रो. वंदना, प्रो. शेफाली चतुर्वेदी, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. संध्या यादव, प्रो. सुनीता द्विवेदी, प्रो. उमाकांत चौबे एवं श्री राम प्रकाश पाल उपस्थित रहे।
शोधार्थियों में अरुण, आशीष यादव, सुप्रभा, सीमा, वंदना, रूपेश, सुधा, देवेश बाजपेई एवं सिमरन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और सरस्वती वंदना नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’ द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसने समारोह को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।