किरावली नगर पंचायत के बर्खास्त कर्मचारियों ने डीएम से लगाई गुहार, कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन भी

आगरा। नगर पंचायत किरावली के 11 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और अधिशासी अधिकारी एवं सेवा प्रदाता फर्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को मांगपत्र सौंपते हुए जल्द न्याय की गुहार लगाई।

Aug 6, 2025 - 14:50
 0
किरावली नगर पंचायत के बर्खास्त कर्मचारियों ने डीएम से लगाई गुहार, कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन भी
बुधवार को जिलाधिकारी आगरा को ज्ञापन देते चौधरी दिलीप सिंह और साथ में हैं कर्मचारी।

धरने में शामिल कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर और सफाईकर्मियों सहित 11 कर्मचारियों को 19 मार्च को बिना कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिना कोई पूर्व नोटिस दिए सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने जिलाधिकारी को प्रकरण की जानकारी दी, जिसके बाद एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सुभांगी शुक्ला से जांच कराई गई। जांच में कर्मचारियों पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ। इसके बावजूद अधिशासी अधिकारी व सेवा प्रदाता फर्म ने एडीएम के 4 जुलाई और 1 अगस्त को जारी बहाली आदेशों की अवहेलना की।

जिलाधिकारी से वार्ता के बाद उन्होंने तीन दिन में सेवा बहाल कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में नीरज शर्मा, पूर्व प्रधान दाताराम लोधी, ऋषि शर्मा, रंजीत चौधरी, संजू देवी, सरोज देवी, रवि कुमार, ओमवीर, विक्रम, जीतू, मुकेश सविता, केशव बघेल, रतन सिंह कुशवाह, छीतरिया, मुरारी लाल, विशाल कुमार, मंजीत सिंह, देवप्रकाश, मनोहर सिंह, हरवीर सिंह, लाल सिंह, बदन सिंह आदि शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor