कानून को ठेंगा! न्यू आगरा में दिनदहाड़े ऑटो चालक को गोली मारी, हमलावर फरार

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो दबंगों ने ऑटो चालक को बीच सड़क पर गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Apr 24, 2025 - 12:49
 0
कानून को ठेंगा! न्यू आगरा में दिनदहाड़े ऑटो चालक को गोली मारी, हमलावर फरार

घटना दिन के वक्त हुई जब चालक जवाहर लाल अपने ऑटो में दयालबाग से खंदारी सवारियां लेकर जा रहा था। रास्ते में जगदीश और अजय यादव नामक युवकों ने ऒटो को रुकवाकर पहले उसे पीटा और फिर गोली मार दी, जो उसकी जांघ में लगी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, मगर आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में दहशत है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor