बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले शाही स्नान की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

बटेश्वर (आगरा)। तीर्थ बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले शाही स्नान की तैयारियों का आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर आगरा रामबदन सिंह ने बटेश्वर पहुंचकर संपूर्ण मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाटों, मार्गों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Nov 4, 2025 - 19:41
 0
बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले शाही स्नान की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, लापरवाही पर जताई नाराजगी
बटेश्वर मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी ।

बटेश्वर (आगरा)। तीर्थ बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले शाही स्नान की तैयारियों का आज जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर आगरा रामबदन सिंह ने बटेश्वर पहुंचकर संपूर्ण मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाटों, मार्गों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यमुना घाटों पर बेहतर व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के स्नान के तुरंत बाद सफाई दल सक्रिय होकर घाटों की सफाई करें।

डीएम ने सुरक्षा को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घाटों पर एनडीआरएफ टीम तैनात रहेगी, साथ ही सुरक्षा बैरिकेड, एलाइंस व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी बाह गिरीश कुमार सिंह, एडीएम (एफआर) शिवांगी शुक्ला, एडीएम प्रतिभा सिंह, वीडीओ देवेंद्र शर्मा, एएमए उमेश चंद्र, तथा मेला अधिकारी इंजीनियर मासूम रज़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी जताई और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यही है कि मेले में आने वाला हर श्रद्धालु सुविधा, सुरक्षा और श्रद्धा तीनों का अनुभव करे।