सदर में दिवाली मेला शुरू, पहले दिन फायर एंड म्यूजिक ग्रुप का धमाल, पंजाबी और सूफी नाइट भी होगी

आगरा। सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएसन द्वारा आयोजित सदर बाजार दीपावली मेले का शुभारंभ आज छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन में उनके साथ अशोक जैन ओसवाल एम्पोरियम, डॉ पंकज महेंद्रू और जवाहर डाबर भी थे। मेला 03 नवम्बर तक चलेगा।आज फ़ायर एंड म्यूजिक ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 27 को डांडिया, 28 को आगरा कल्चरल एसोसिएशन द्वारा रंगारंग नाइट, 30 को पंजाबी फॉक म्यूज़िक नाइट, 2 नवंबर को सूफी नाइट और तीन नवंबर को रूपाली ब्रदर्स बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष भूषण कुमार, सचिव मयंक सौंधी, कोषाध्यक्ष संजीव अरोरा, हरीश वर्मा आदि मौजूद थे।

Oct 27, 2024 - 00:24
 0
सदर में दिवाली मेला शुरू, पहले दिन फायर एंड म्यूजिक ग्रुप का धमाल, पंजाबी और सूफी नाइट भी होगी
SP_Singh AURGURU Editor