प्रिल्यूड में रही दीपावली की धूम, पूजन के साथ विशेष प्रार्थना सभा भी हुई

आगरा।प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आज दीपों के त्यौहार दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

Oct 29, 2024 - 18:18
 0
प्रिल्यूड में रही दीपावली की धूम, पूजन के साथ विशेष प्रार्थना सभा भी हुई

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व समस्त समन्वयिकावृंद ने प्रथम पूज्य गणेश जी एवं धन-वैभव की देवी लक्ष्मी जी की आराधना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर आरती उतारी। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आरती व भजन गाए।

 कक्षा ग्यारह के युग अरोड़ा ने दीपावली की महत्ता बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा एक के छात्रों की कविता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा तीन से पांच के छात्रों ने भगवान श्रीरामचंद्र जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया। 

कक्षा दो के छात्रों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से हरित एवं पर्यावरण अनुकूल दीवाली मनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे अप्सा फिएस्टा, ब्रेनबी नेशनल ओलंपियाड, विज्ञान प्रदर्शनी आदि  प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।

ब्रेनबी से सोनाली खंडेलवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।विद्यालय के प्राचार्य ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को प्रेम एवं सौहाद्रपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने का संदेश दिया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस वर्ष  हरित दीपावली मनाने का आव्हान किया। 

कार्यक्रम का संचालन कक्षा छः की आध्या यादव व हेमंत चौधरी ने किया। पिगेसिस सदन की कप्तान व कक्षा ग्यारह की छात्रा अनन्या अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor