सुसाइड करने वाले डॉक्टर चौधरी छोड़ गए कई अनुत्तरित सवाल

आगरा। भरतपुर से आकर आगरा के एक होटल में सुसाइड करने वाले डॉक्टर राज कुमार चौधरी कई ऐसे अनुत्तरित सवाल छोड़ गए हैं, जिनके जवाब उनकी मौत के साथ ही दफन हो गए हैं। डॉक्टर ने जीवनलीला समाप्त करने से पहले पत्नी को कॉल कर सिर्फ इतना कहा कि दो मिनट का मेहमान हूं। दूसरी तरफ सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।

Nov 14, 2024 - 12:24
 0
सुसाइड करने वाले डॉक्टर चौधरी छोड़ गए कई अनुत्तरित सवाल

भले ही डॉक्टर ने मौत के लिए किसी को दोषी न बताया हो, लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक घर में क्लेश हुई थी। आवेश में घर से निकले डॉक्टर चौधरी भरतपुर से सीधे आगरा पहुंचे और मौत को गले लगा लिया।

जाहिर है कि 58 वर्षीय डॉक्टर के जीवन में कुछ तो ऐसा रहा कि उन्होंने जीवन का मोह त्याग दिया। राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके डॉक्टर चौधरी कुछ साल पहले सरकारी सेवा से मुक्त होकर भरतपुर में अपना डायग्नोस्टिक सेंटर चला रहे थे। 

मंगलवार की शाम आगरा पहुंचकर डॉक्टर चौधरी ने फतेहाबाद रोड के होटल गंगारत्न में कमरा बुक किया था। कमरे में पहुंचने के ढाई घंटे बाद ही अपनी डॉक्टर पत्नी सीमा चौधरी को वीडियो कॉल कर बस इतना कहा कि दो मिनट का मेहमान हूं और फोन काट दिया। पत्नी सीमा चौधरी ने पति की जान बचाने के लिए पुलिस को सूचित किया। लोकेशन ट्रेस कर होटल गंगारत्न का नंबर तक हासिल कर लिया। होटल स्टाफ जब तक रूम में पहुंचा, डॉक्टर चौधरी के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। 

डॉक्टर ने सुसाइड का तरीका भी अलग ही अपनाया। ड्रिप में वह दवा मिलाई जो ऑपरेशन से पहले बेहोश करने के लिए मरीजों को दी जाती है। संभवतः ओवरडोज लेने से डॉक्टर चौधरी की मौत हुई।

SP_Singh AURGURU Editor