डॉक्टर आरएम मल्होत्रा नहीं रहे, कल अंतिम संस्कार    

आगरा। उजाला सिग्नस रेनबो हॊस्पिटल एवं मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम के चेयरमैन डॉक्टर राजेंद्र मोहन मल्होत्रा नहीं रहे। रविवार की शाम उनका निधन हो गया। वे 93 साल के थे। आपके पुत्र डॊ. नरेंद्र मल्होत्रा और पुत्रवधु डॊ. जयदीप मल्होत्रा शहर के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॊ. मल्होत्रा का अंतिम संस्कार कल दिनांक 13 जनवरी (सोमवार) को दोपहर बाद विद्युत शवदाह गृह पर किया जाएगा। डॊ. मल्होत्रा के निधन की सूचना से चिकित्सक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Jan 12, 2025 - 22:08
 0
डॉक्टर आरएम मल्होत्रा नहीं रहे, कल अंतिम संस्कार      
डॊ. राजेंद्र मोहन मल्होत्रा।

डॊ. आरएम मल्होत्रा की शवयात्रा दोपहर एक बजे सूरज विहार कॊलोनी, सिकंदरा स्थित आवास से प्रारंभ होगी। नालबंद स्थित मल्होत्रा नर्सिंग होम होत हुए विद्युत शवदाह गृह के लिए प्रस्थान करेगी। 

मानवतावादी और भलाई के अग्रदूत डॉ. आरएम मल्होत्रा के पूर्वज 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले ही भारत आकर बस गए थे। उनके पिता शिवनाथ मल्होत्रा (एसएन मल्होत्रा) ने पाकिस्तान के लाहौर विश्वविद्यालय से एमडी किया था। वे पाकिस्तान के पसिया डसका के रहने वाले थे। उन्होंने कई बार इंग्लैंड की यात्रा की।

डॊ. आरएम मल्होत्रा के पिता पहले शिमला के निकट जुब्बल आए। फिर करौली (राजस्थान) के राजा ने अपने पास बुला लिया। उनके पिता जाने माने विद्वान थे। अगर किसी पुस्तक को एक बार पढ़ लेते तो किस पेज पर क्या लिखा है, बता देते थे। उन्होंने कुष्ठ रोग पर किताब भी लिखी थी।

डॉ. आरएम मल्होत्रा की शिक्षा दीक्षा करौली जिले में ही हुई। 1951 में जयपुर स्थित सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। एमबीबीएस करने के बाद मेडिकल की उच्च डिग्रियां हासिल कीं। चिकित्सा के जरिए सेवा के लिए उन्होंने आगरा को चुना था।

SP_Singh AURGURU Editor