प्रभु राम के काम में चिकित्सक भी आगे आए, जनकपुरी महोत्सव में देंगे सहयोग
आगरा। कमला नगर क्षेत्र में इस वर्ष होने जा रहे भव्य जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों में अब शहर के चिकित्सक भी आस्था और सेवा का संगम बनकर शामिल हो गए हैं। शनिवार को शहर के जाने-माने डॉक्टरों ने जनकपुरी कार्यालय पहुंचकर प्रभु राम की आरती उतारी, जयकारे लगाए और प्रभु कार्य में तन-मन-धन से पूरा सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यालय पर पहुंचे चिकित्सकों में डॉ. अरविंद जैन, डॉ. शुभम जैन, डॉ. तुषार मित्तल, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. रमेश तनेजा और डॉ. अर्पित अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी डॉक्टरों ने कहा कि प्रभु राम के महोत्सव में समाज का हर वर्ग आगे आकर योगदान दे, यही सच्ची भक्ति और सेवा है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल और संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने चिकित्सकों का स्वागत किया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सकों का सहयोग महोत्सव को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।
इस दौरान अनिल अग्रवाल बैंक, हरीश शर्मा गुड्डू, गौरव चौहान, संजय उपाध्याय और गौरव परमार भी मौजूद रहे।