एसएन मेडिकल कॉलेज में डॊक्र्टरों ने दूरबीन विधि से की दुर्ळभ हर्निया सर्जरी, मरीज को मिली नई ज़िंदगी
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में 68 वर्षीय मरीज का दोनों ओर इंगुइनल हर्निया का सफल ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक तकनीक से किया गया। प्रो. जेपीएस शाक्य के नेतृत्व में सर्जरी और एनेस्थीसिया टीम ने यह जटिल सर्जरी महज छोटे चीरे लगाकर पूर्ण की, जिससे मरीज को केवल तीन दिनों में स्वस्थ घोषित कर छुट्टी दे दी गई। यह ऑपरेशन एसएनएमसी की आधुनिक चिकित्सा क्षमताओं का प्रमाण है।
68 वर्षीय श्रमिक का दोनों ओर इंगुइनल हर्निया ऑपरेशन, 3 दिन में हुआ डिस्चार्
एसएन मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जरी विभाग में 68 वर्षीय गनेशी का दुर्लभ हर्निया ऑपरेशन किया गया। गनेशी वर्षों से पेठे के कारखाने में भारी सामान उठाने का काम करते थे और पिछले तीन महीनों से दोनों ओर सूजन की परेशानी से जूझ रहे थे।
लैप्रोस्कोपिक तकनीक से हुआ जटिल ऑपरेशन
वरिष्ठ सर्जन प्रो. जेपीएस शाक्य के नेतृत्व में सर्जरी विभाग की टीम ने दूरबीन विधि (लैप्रोस्कोपी) से ऑपरेशन किया, जिसमें कम चीरा, न्यूनतम दर्द और तेज़ रिकवरी जैसी विशेषताएं होती हैं। प्रो. शाक्य ने बताया कि यह तकनीक आधुनिक, सुरक्षित और शीघ्र लाभकारी है।
लैप्रोस्कोपी बनाम ओपन सर्जरी: कौन बेहतर?
ओपन सर्जरी में बड़ा चीरा लगता है, जिससे रिकवरी में 4-5 महीने लग सकते हैं। वहीं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में केवल छोटे चीरे लगाए जाते हैं, संक्रमण का खतरा कम होता है, और मरीज 4-5 दिन में सामान्य जीवन में लौट सकता है।
मरीज को ऑपरेशन के बाद केवल तीन दिनों में स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जो लैप्रोस्कोपिक तकनीक की सफलता को दर्शाता है।
सर्जरी व एनेस्थीसिया टीम की संयुक्त सफलता
इस ऑपरेशन में शामिल रहे विशेषज्ञों में सर्जरी टीम से प्रो. जेपीएस शाक्य (वरिष्ठ सर्जन), डॉ. फराज खान, डॉ. चंद्रजीत, डॉ. शिव कुमार, डॉ. संत बहादुर यादव, डॉ. प्रियंवदा, डॉ. नमन और एनेस्थीसिया टीम में डॉ. सुप्रिया, डॉ. अनुभव, डॉ. अभिषेक, डॉ. कीर्ति आदि थे।
प्रिंसिपल ने चिकित्सा सेवा का स्तर सराहा
प्राचार्य प्रो. प्रशान्त गुप्ता ने ऑपरेशन टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि एसएन मेडिकल कॉलेज की उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी अत्याधुनिक तकनीकों से जनहित में कार्य होते रहेंगे।
प्रो. जेपीएस शाक्य हर शनिवार को जनरल सर्जरी ओपीडी संख्या-3 में परामर्श हेतु उपलब्ध रहते हैं।