आगरा में जुटेंगे डॉक्टर: आईवीएफ से लेकर हृदय रोग, न्यूरो, कैंसर और जॉइंट रिप्लेसमेंट पर मंथन
आगरा। ताजनगरी में प्रदेश भर के चिकित्सक जुटेंगे, जहां जटिल रोगों की रोकथाम और आधुनिक तकनीकों पर गंभीर विमर्श होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के तत्वावधान में दो दिवसीय थर्ड स्टेट वर्किंग कमेटी (एसडब्लूसी) यूपी आईएमए आगरा 2025 का आयोजन 30 और 31 अगस्त को फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में किया जा रहा है।
पोस्टर विमोचन के साथ हुई शुरुआत
खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में हुए पोस्टर विमोचन समारोह में ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. शरद गुप्ता, आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मुकेश गोयल, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज, इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक मित्तल और को-चेयरमैन साइंटिफिक कमेटी व मीडिया प्रवक्ता डॉ. अनुपम गुप्ता मौजूद रहे। संचालन आईएमए इलेक्ट अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच ने किया।
प्री-एसडब्लूसी सीएमई
30 अगस्त को शाम 5 बजे प्री-एसडब्लूसी सीएमई का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता (प्राचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज), विशिष्ट अतिथि डॉ. शरद अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, आईएमए नेशनल कमेटी), डॉ. पीके अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, आईएमए), डॉ. योगेश कुमार गोयल (प्राचार्य, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज) और वरिष्ठ उद्यमी डॉ. रंजना बंसल शामिल होंगे।
वैज्ञानिक सत्र और विशेषज्ञों के व्याख्यान
31 अगस्त की सुबह ओरियंटेशन के बाद स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इसी दौरान चिकित्सकों को आईवीएफ, हृदय रोग, जॉइंट रिप्लेसमेंट, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर और स्पाइन संबंधित बीमारियों पर आधुनिक उपचार और रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।
ये होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता
डॉ. रजनी पचौरी (आईवीएफ विशेषज्ञ), डॉ. शिव चौधरी (कार्डियक सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. मनीष शर्मा (कार्डियक रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेघल गोयल (हिप एंड नी रोबोटिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन), डॉ. मुदित खुराना (नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. विकास मित्तल (लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. देवाशीष शर्मा (स्पाइन रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिमेष गुप्ता (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिनव आगहरी (न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. अरुण गुप्ता (नी रिप्लेसमेंट सर्जन) कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे।