वियतनाम में बोले डॉ. अनूप खरे- इंटेलिजेंट नेविगेशन सिस्टम से घुटना-हिप सर्जरी में सटीकता और बचत

आगरा। वियतनाम के हो-चिन-मिन्ह सिटी में आयोजित एशिया पैसिफिक ऑर्थोप्लास्टी सोसाइटी की 25वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में आगरा के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनूप खरे ने इंटेलिजेंट नेविगेशन टेक्नोलॉजी को वैश्विक मंच पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह तकनीक घुटना और हिप प्रत्यारोपण सर्जरी में न केवल बेहद सटीक है, बल्कि रोबोटिक सर्जरी की तुलना में काफी सस्ती भी है।

Aug 4, 2025 - 13:23
 0
वियतनाम में बोले डॉ. अनूप खरे- इंटेलिजेंट नेविगेशन सिस्टम से घुटना-हिप सर्जरी में सटीकता और बचत
वियतनाम के हो-चिन-मिन्ह सिटी में आयोजित एशिया पैसिफिक ऑर्थोप्लास्टी सोसाइटी की 25वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में आगरा के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनूप खरे अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ।

रोबोट का सीमित प्रयोग, लेकिन प्रचार अधिक

डॉ. खरे ने अपने व्याख्यान में स्पष्ट कहा कि कुछ बहुत ज्यादा विशेष डिफामिटी वाले केसेज में रोबोट का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण में रोबोट का उपयोग अनावश्यक रूप से महंगा है। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां रोबोटिक सर्जरी को एक बड़े मार्केटिंग टूल के रूप में पेश कर रही हैं, जबकि व्यावहारिक और सटीक समाधान इंटेलिजेंट नेविगेशन सिस्टम है।

हैदराबाद के बाद आगरा बना तकनीक का अगुवा

डॉ. खरे ने बताया कि देश में हैदराबाद के बाद आगरा ऐसा शहर बना, जहां इंटेलिजेंट नेविगेशन सिस्टम से हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इस तकनीक से ऑपरेशन ज्यादा सटीक हुआ और मरीज महज कुछ ही दिनों में अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने घर गया।

डॉ. खरे ने दिए तीन व्याख्यान

इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ. अनूप खरे ने तीन अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिए, जिनमें घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की नवीनतम तकनीकों, नेविगेशन मॉडल की उपयोगिता, और रोगी की शीघ्र रिकवरी जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया। उनके व्याख्यान को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने काफी सराहा।

डॉ. खरे का यह दृष्टिकोण भारत को वैश्विक स्तर पर किफायती, सटीक और व्यावहारिक ऑर्थोप्लास्टी तकनीक देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor