आगरा की डॉ. अनु यादव को मिला रजत पदक, एमएस नेत्र रोग में पूरे प्रदेश में रहीं द्वितीय

आगरा/लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के भव्य दीक्षांत समारोह में आगरा की प्रतिभाशाली छात्रा डॉ. अनु यादव ने अपनी मेधा और परिश्रम से नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने एमएस नेत्र रोग में पूरे उत्तर प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया।

Sep 8, 2025 - 18:16
 0
आगरा की डॉ. अनु यादव को मिला रजत पदक, एमएस नेत्र रोग में पूरे प्रदेश में रहीं द्वितीय
आगरा की डॊ. अनु यादव को एमएस नेत्र रोग में रजत पदक प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित प्राध्यापकों, विशिष्ट अतिथियों और सहपाठियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका उत्साहवर्धन किया।

डॉ. अनु यादव ने अपनी सफलता पर कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने गुरुजनों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और कठिन परिश्रम को इस उपलब्धि की नींव बताया। साथ ही उन्होंने भविष्य में रोगियों की सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor