आगरा के डा अरुण तिवारी ने नेशनल शूटिंग में फिर जीता गोल्ड

आगरा। नई दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित डा करणी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया । आगरा के डा. अरुण तिवारी ने अपनी पसंदीदा स्पर्धा 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीत लिया।

Jan 5, 2025 - 23:00
Jan 6, 2025 - 08:47
 0
आगरा के डा अरुण तिवारी ने नेशनल शूटिंग में फिर जीता गोल्ड

डा अरुण तिवारी पिछले छह साल से इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा उनका सबसे पसंदीदा है। यही कारण है कि वह लगातार इसके लिए मेहनत करते रहते हैं। उनकी इस जीत से आगरा में लोगों में काफी खुशी है।