डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का पुस्तकालय अब रात आठ बजे तक खुला रहेगा

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। कुलपति प्रो. आशु रानी की अनुमति से अब यह पुस्तकालय 23 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। पुस्तकालय समय बढ़ने से छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को शैक्षणिक व शोध कार्य में और अधिक सुविधा मिलेगी।

Aug 22, 2025 - 19:36
 0
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का पुस्तकालय अब रात आठ बजे तक खुला रहेगा

आगरा। छात्रों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के एसआर रंगनाथन केंद्रीय पुस्तकालय, पालीवाल पार्क परिसर के समय में विस्तार किया गया है। कुलपति प्रो. आशु रानी के अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया है। अब केंद्रीय पुस्तकालय कल 23 अगस्त से प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा।

मानद ग्रंथपाल प्रो. मोहम्मद अरशद एवं वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार केशरवानी के अनुसार प्रातः 8 से 10 बजे तथा सायं 5 से 8 बजे तक केवल रीडिंग रूम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कोर आवर्स सुबह 10 से 5 बजे तक पुस्तकालय की सभी सेवाएं छात्रों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

रविवार को पुस्तकालय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक केवल रीडिंग रूम हेतु खुला रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों से अपील की है कि वे इस विस्तारित सुविधा का अधिकतम लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों को और समृद्ध करें।

SP_Singh AURGURU Editor