डॊ. नरेन्द्र मल्होत्रा को मिला स्व. डॊ. वेद भारद्वाज सम्मान, व्याख्यान माला में गूंजे प्रेरक विचार

आगरा। सेठ पदम चंद जैन प्रबंधन संस्थान, खंदारी में आयोजित विज्ञान व्याख्यान माला स्व. डॊ. वेद भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि को उनकी स्मृतियों और कार्यों को समर्पित रही। इस अवसर पर डॊ. नरेन्द्र मल्होत्रा को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रथम डॊ. वेद भारद्वाज सम्मान 2025 से नवाजा गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॊ. वेद भारद्वाज के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कुष्ठ रोगियों की निःस्वार्थ सेवा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की परंपरा का विस्तार बताया।

Sep 16, 2025 - 20:14
 0
डॊ. नरेन्द्र मल्होत्रा को मिला स्व. डॊ. वेद भारद्वाज सम्मान, व्याख्यान माला में गूंजे प्रेरक विचार
सेठ पदम चंद जैन प्रबंधन संस्थान में मंगलवार को आयोजित विज्ञान व्याख्यान माला में डॊ. नरेंद्र मल्होत्रा को सम्मान प्रदान करते डॊ. राजेश्वर दयाल, डॊ. एएस सचान, डॊ. मधु भारद्वाज एवं अन्य अतिथिगण।

अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक, जालमा के पूर्व निदेशक एवं लैप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व सचिव स्व. डॊ. वेद भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजितव्याख्यान माला  का शुभारम्भ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॊ. वेद भारद्वाज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं रेनबो हॉस्पिटल के संस्थापक-स्वामी डॊ. नरेन्द्र मल्होत्रा को प्रथम डॊ.. वेद भारद्वाज सम्मान 2025 प्रदान किया गया। सम्मान पाकर डॊ. मल्होत्रा ने कहा कि वे सदैव सोसाइटी से जुड़े रहे हैं और भविष्य में भी डॊ. वेद भारद्वाज के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॊ. राजेश्वर दयाल ने कहा कि डॊ. वेद भारद्वाज कर्म को सर्वोपरि मानते थे और बच्चों में कुष्ठ रोग को लेकर विशेष चिंतन करते थे। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ क्षय रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व प्राचार्य डॊ. ए.एस. सचान ने कहा कि डॊ. वेद भारद्वाज के साथ उनका 40 वर्षों का संबंध रहा है और यह दिन उनकी अमूल्य सेवाओं को समर्पित है।

डॊ. डी.वी. शर्मा ने उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भी आगे बढ़कर कुष्ठ रोगियों का तारणहार बताया। डॊ. राजकमल ने संस्था की गतिविधियों को जालमा से जोड़ा। वहीं रिटायर्ड आईएएस शशिकांत शर्मा ने उन्हें जिंदादिल व्यक्तित्व और सच्चा सेवक बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॊ. मधु भारद्वाज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संकल्प भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, डॊ. नीतू चौधरी, जी.एस. मनराल, अजय कुमार कर्दम, मनीष सुराना, डॊ. राजेन्द्र मिलन आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor