आगरा में बारिश के चलते कल कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित, डीएम ने दिए आदेश 

आगरा। आगरा में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बुधवार (4 सितंबर) को नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद से लेकर सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

Sep 3, 2025 - 21:39
 1
आगरा में बारिश के चलते कल कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित, डीएम ने दिए आदेश 

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के सभी स्कूल कल नर्सरी से कक्षा 8 तक बंद रहेंगे।

आगरा में पिछले तीन चार दिनों से रुक रुक कर हो रही तेज बारिश से सड़कों का हाल बेहाल हो गया है। कई जगह जलभराव हो गया है। साथ ही यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ने से यमुना किनारे क्षेत्रों में पानी घुसने लगा है। प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए दिन रात जुटा है।

आज भी सुबह से बूंदाबांदी के बाद दोपहर में काली घटाएं छा गईं और दोपहर ढाई बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई थी। इसकी वजह से शहरभर में कई स्थानों पर ताल-तलैया बन गईं। बेसमेंट में बने मार्केटो में पानी भर गया। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को घरों पर पहुंचने में काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।

SP_Singh AURGURU Editor