तोता का ताल स्थित दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा और महाकाल के जयकारों से गूंजा वातावरण
आगरा। सतरंगी पुष्पों व जगमग रोशनी से सजा मां दुर्गा के पण्डाल (तोता का ताल स्थित) में आज भक्ति भाव के साथ भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया।
आगरा। सतरंगी पुष्पों व जगमग रोशनी से सजा मां दुर्गा के पण्डाल (तोता का ताल स्थित) में आज भक्ति भाव के साथ भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया।
प्रातः मंगला आरती के साथ ही पण्डाल में भक्तों की चहल पहल शुरु हो गई। प्रतिदिन सैकड़ों भक्त मां की आरती में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही महाकाल की भस्म आरती भी की गई। इस समय पम्डाल की सभी रोशनी को बंद कर दिया गया। मां दुर्गा के साथ जय महाकाल के उद्घोष से पण्डाल गुंजायमान हो उठा।
आज पण्डाल में मुख्य अतिथि के रूप में मां दुर्गा की 15 फुट की मूर्ति बनाने वाले कलकत्ता के कारीगर विकास दादा भी पहुंचे। विधि विधान के साथ उन्होंने मां दुर्गा का पूजन किया। वृंदावन से आए भूदेव कृष्ण शास्त्री व लखनऊ से आए आचार्य लघु मिश्रा द्वारा विधि विधान के साथ प्रतिजिन चार आरती सम्पन्न करायी जा रही हैं। 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।