ढोल-नगाड़ों संग भक्तिभाव में डूबी दुर्गा विसर्जन यात्रा, मां भगवती को दी भावभीनी विदाई
आगरा। भक्ति और उल्लास के वातावरण में आज मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा तोता का ताल पर स्थापित भव्य पंडाल से मां दुर्गा की प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों, गुलाल और नृत्य के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। भक्तों ने “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के पूजन और आरती से हुई। इसके बाद 15 फुट ऊँची प्रतिमा को रथ पर सवार कर आकर्षक झांकियों और ऊँटों की अगुवाई में विसर्जन यात्रा निकाली गई। रथ पर नौ कन्याएं देवी स्वरूप में सजी हुई थीं, जबकि आगे विघ्नविनाशक गणपति की प्रतिमा शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रही थी।
आयोजन समिति के सदस्य मनीष ने बताया कि इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा कोलकाता से विशेष रूप से मंगवाई गई थी। अगले वर्ष नवदुर्गा उत्सव को और भी भव्य रूप में आयोजित करने की योजना है। इस मौके पर मुकेश, आकाश, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।