सियाराम और वीर बजरंगी के जयकारों संग धूमधाम से शुरू हुई दशहरा शोभायात्रा
आगरा। शंखनाद और सियाराम के उद्घोष के साथ वीर हनुमान के गूंजते जयकारे। हाथों में आरती का थाल और स्वागत के लिए पुष्प लेकर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम की आरती के लिए इंतजार करते श्रद्धालु। 400 वर्ष प्राचीन दशहरा शोभायात्रा (मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज, जयपुरा-खातीपाड़ा लोहामंडी) आज 70 आकर्षक झांकियों संग ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों संग धूमधाम से शुरू हुई।
श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती कर किया शोभायात्रा का शुभारम्भ
जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर किया गया स्वागत
आगरा। शंखनाद और सियाराम के उद्घोष के साथ वीर हनुमान के गूंजते जयकारे। हाथों में आरती का थाल और स्वागत के लिए पुष्प लेकर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम की आरती के लिए इंतजार करते श्रद्धालु। 400 वर्ष प्राचीन दशहरा शोभायात्रा (मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज, जयपुरा-खातीपाड़ा लोहामंडी) आज 70 आकर्षक झांकियों संग ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों संग धूमधाम से शुरू हुई।
शुभारम्भ भगवान राम व लक्ष्मण की आरती कर समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग, मुकेश जैन, रिंकेश अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने किया। हाथ में सोठा लिए श्रीराम की वानर सेना और तलवार लिए रावण की राक्षस सेना का सजीव युद्ध। वहीं रथ पर अनुज लक्ष्मण संग विराजमान भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध की झांकी हर श्रद्धालु को आकर्षित कर रही थी। हाथ में तलवार और रक्त से भरा कटोरा लिए राक्षकों का वध करती मां काली की सजीव झांकी, कालिया नाग मर्दन कर नृत्य करते श्रीकृष्ण, पंचमुकी हनुमान जी, राधा-कृष्ण, श्रीकृष्ण जन्म, श्रीराम और लक्ष्मण को रावण की कैद से छुड़ाकर लाते बजरंग बली, धरती पर मां गंगा का अवतरण, मां वैष्णों देवी जैसी झांकियां के आगे हर श्रद्धालु का शीश झुकाता नजर आया।
इसके साथ समाज को देशभक्ति संदेश देती ऑपरेशन सिन्दूर व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करती पानी बचाओ, पेड़ लगाओ और महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश देती बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झांकियां भी थी।अंत में था अनुज लक्ष्मण संग श्रीराम का डोला और वानर सेना जो रावण और रावण सेना से सुद्ध करते चल रहा थे।
शोभायात्रा तोता का ताल, लोहामंडी बाजार, राजामंडी, एमजी रोड से होती हुई सेंट जोंस चौराहे पर देर रात पहुंचेगी, जहां रावण दहन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विनय अग्रवाल, महेन्द्र खंडेलवाल, तरुन सिंह, शरद चौहान, राजपाल यादव, हेमन्त प्रजापति, संजय अग्रवाल, रामदास कटारा, दीपक अग्रवाल, प्रेमा वर्मा, विक्रांत सिंह, दीपक सिंह, मौनी पारीक, टीटू पंडित, गणेश बंसल, अंबुज अग्रवाल, प्रियाकांत बंसल, पुष्पेंद्र सिंह ,शुभम सिंह शिवम मिश्रा, अरिहंत जैन, राकेश राजपूत, रोहित शर्मा, संतोष अग्रवाल, तुषार दीक्षित, आशीष जैन, शिव अग्रवाल ,अमित जैन हर्ष यादव, वीरेंद्र अग्रवाल विनोद अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, विजय अग्रवाल, विकास गुप्ता, रवि गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, विपिन चौधरी, संजय सिंघल, मुरारीलाल गोयल, अनिल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल जैन, ब्रजेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ,मुरारी प्रसाद अग्रवाल, पंकज गोयल, राजीव जयराम, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र गोयल, रोबिन जैन, प्रवीन उपाध्याय, हरिओम मित्तल, शकुन बंसल, कौशल सिंघल, गौरव बंसल, सोहेल सरीन, नरेश सिंघल, विनोद वर्मा, विपिन चौधरी, दिनेश पाठक, लखपतलाल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, महेश राजपूत, श्यामानन्द लोधी, लक्ष्मीनारायण कटेरिया, मटरू सिंह, रामकिशन अग्रवाल, राहुल चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिंह, ब्रजकिशोर अग्रवाल, वीपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।