प्राचीन राम मंदिर से दो अक्टूबर को निकलेगी दशहरा शोभायात्रा
आगरा। 2 अक्टूबर को प्राचीन मंदिर श्रीरामचंद्रजी महाराज, जटपुरा से भव्य दशहरा शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 70 से अधिक आकर्षक झांकियां होंगी। इनमें विशेष रूप से श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच सजीव युद्ध की झांकी श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी।

कार्यक्रम की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में दी। उन्होंने बताया कि जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया जाएगा और नागरिकों से इसमें शामिल होने का आग्रह भी किया गया।
शोभायात्रा शाम 5 बजे मंदिर से प्रारंभ होकर न्यूराजामंडी, तोता का ताल, बल्देवगंज, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार से होती हुई सेंट जॉन्स चौराहे तक पहुंचेगी। यहां पर 80 फुट ऊंचे रावण का वध श्रीराम द्वारा किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण वानर और राक्षसों के बीच युद्ध की सजीव झांकी होगी। वहीं, 4 अक्टूबर को राजगद्दी कार्यक्रम का आयोजन मारुति एस्टेट अवधपुरी स्थित प्रेम वाटिका में किया जाएगा।
इस अवसर पर महेन्द्र खंडेलवाल, राहुल चतुर्वेदी, राजपाल यादव, तरुण सिंह, रामदास कटारा, संजय अग्रवाल, शरद चौहान, विक्रांत कुशवाह, प्रेमा वर्मा, टीटू पंडित, क्षमा जैन, विनोद अग्रवाल, संजय कठेरिया, सतीश चाहर, विजय जैन, अमित बंसल, मुन्नू यादव, शुभम सिंह, शिवम मिश्रा, शिव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, तुषार, मीना वर्मा, रोहित शर्मा, अरिहंत जैन, गौरव राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।