आगरा की 400 वर्ष पुरानी परंपरा को निभाने को तैयार दशहरा शोभायात्रा समिति, कार्यकारिणी गठित
आगरा। जटपुरा-खातीपाड़ा स्थित श्रीरामचंद्र महाराज के प्राचीन मंदिर से लगभग पिछले 400 वर्षों से निकल रही दशहरा शोभायात्रा इस बार 2 अक्टूबर को पूरे उल्लास और भव्यता के साथ निकलेगी। इसकी तैयारी को लेकर लोहामंडी महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से शोभायात्रा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
बैठक की शुरुआत सियाराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसमें शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, संरक्षक महेंद्र खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष तरुण सिंह, महामंत्री राजपाल यादव, शोभायात्रा संयोजक हेमन्त प्रजापति और कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
भव्यता के साथ निकलेगी शोभायात्रा
अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा श्रीरामचंद्र महाराज मंदिर से प्रारम्भ होकर न्यूराजामंडी, तोता का ताल, लोहामंडी, राजामंडी बाजार होते हुए सेंट जॉन्स चौराहे तक जाएगी। यहां रावण दहन का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस बार शोभायात्रा को और भी भव्य स्वरूप देने की योजना है। वहीं 4 अक्टूबर को राजगद्दी समारोह मारुति एस्टेट अवधपुरी स्थित प्रेम वाटिका में आयोजित किया जाएगा।
सम्मान और जयकारों से गूंजा सदन
कार्यकारिणी सदस्यों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा सदन गूंज उठा। राजगद्दी समारोह के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री सतीश चाहर, सतेन्द्र चौधरी, महिला मण्डल अध्यक्ष प्रेमा वर्मा, मीना वर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
घोषित कार्यकारिणी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शरद चौहान, विक्रांत कुशवाह, विनोद अग्रवाल, टीटू पंडित।
उपाध्यक्ष: प्रवीन अग्रवाल, राजेश प्रजापति, अमित पटेल, अजय जैन, त्रिभुवन कुमार, हर्षित पाठक, भक्त बंसल अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, गनेश कुमार बंसल, संतोष अग्रवाल, अमित बंसल।
मीडिया प्रभारी: मौनी पारीक।
सहकोषाध्यक्ष: अम्बुज अग्रवाल।
सहमहामंत्री: दीपक अग्रवाल, विनोद राजपूत, दिनेश यादव, अरिहंत जैन।
मंत्री: मुकेश राजपूत, नरेश दीवान, मयंक अग्रवाल, आशीष जैन, पंकज कुमार, नीरज सिंह, पुष्पेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र गोयल, प्रियाकांत बंसल, सुरेश चंद शर्मा, शुभम सिंह।
सह संयोजक: मयंक जैन।
श्रृंगार व्यवस्था प्रमुख: अर्पित पाठक।
अस्त्र-शस्त्र व्यवस्था प्रमुख: राकेश राजपूत।
सम्पर्क प्रमुख: रोहित शर्मा।
सूचना प्रमुख: शुभम मिश्रा।
प्रचार मंत्री: रविन्द्र दक्ष, हर्ष गुप्ता।
कार्यकारी सदस्य: अंकुर जैन, सोनेलाल कश्यप, प्रतीक गोयल, सुमित शर्मा, संतोष कटेरिया, हिमांशु यादव, हर्ष यादव, इंद्रजीत मनु यादव, लवेश जैन।