दिल्ली में फिर लगे भूकंप के झटके
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार (11 जुलाई) को शाम 7 बजकर 49 मिनट 43 सेकेंड पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई।
भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हलांकि इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया।
इससे पहले गुरुवार (10 जुलाई) की सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी। इसका भी केंद्र झज्जर ही था।