एक रोटी कम खा लें पर बच्चों को जरूर पढाएं क्षत्रिय

आगरा। क्षत्रिय सभा की यमुना पार इकाई ने सोमवार को कालिंदी विहार स्थित हर्ष वाटिका में दशहरा पर्व मनाया।

Oct 13, 2024 - 19:54
 0
एक रोटी कम खा लें पर बच्चों को जरूर पढाएं क्षत्रिय
क्षत्रिय सभा यमुना पर शाखा के दशहरा पर्व समारोह में मौजूद विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह एवं अन्य अतिथि।

हवन और पूजन के साथ शुरु हुए कार्यक्रम ने शस्त्र पूजन भी किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ धर्मपाल सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी, क्षत्रिय सभा जिला  अध्यक्ष अनिल चौहान मौजूद रहे।

क्षत्रिय सभा शाखा यमुना के अध्यक्ष विनोद परमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए दशहरा के महत्व पर प्रकाश डाला। 

मुख्य अतिथि विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी क्षत्रिय बन्धुओं को शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। चाहे एक रोटी कम खा लेना, पर बच्चों को जरूर पढा लेना। जिला अध्यक्ष  अनिल चौहान ने क्षत्रियों की एकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर पी सिंह जादौन, डॉ वीरेंद्र  सिंह चौहान, धनवीर सिंह तोमर, आर एस तोमर, श्रीमती इंदू जादौन, मनीषा चौहान, उर्मिला चौहान, बबिता जादौन, मानवेन्द्र सिंह चौहान, राजीव चौहान, राजेश चौहान विजय पाल सिंह जादौन, सोनू जादौन,  नीतू जादौन, सोनू सिकरवार, सौरभ राजावत, गजेंद्र परमार, गौरव परमार, धर्मेन्द्र जादौन, प्रताप भान सिंह चौहान, डॉ विमल चौहान, रामप्रताप सिंह, राजबहादुर सिकरवार, सुनील परमार, विजय जादौन, हरेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रमोद तोमर, राजकुमार चौहान, नीलम चौहान, संजय चौहान,  महेश पुंडीर, देवेन्द्र चौहान संतोष सिकरवार,  बीके सेंगर, रजनी जादौन, चंद्रमणी चंदेल, अंजलि तोमर, ललक सिंह परमार, चरन सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता जल सिंह तोमर ने की। संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष आर पी सिंह जादौन ने किया।  धन्यवाद ज्ञापन शाखा अध्यक्ष  विनोद परमार ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor