बिल्डर प्रखर गर्ग के आवास पर ईडी ने मारा छापा 

आगरा। शहर के चर्चित बिल्डर प्रखर गर्ग के कमलानगर में द्वारिकापुरम स्थित घर पर आज सुबह ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है।

Dec 18, 2024 - 11:22
 0
बिल्डर प्रखर गर्ग के आवास पर ईडी ने मारा छापा 
द्वारिकापुरम, कमला नगर में प्रखर गर्ग के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ी और सुरक्षाकर्मी।

यह टीम लखनऊ से जांच के लिए आई है। सूचना नोएडा व अन्य जगहों पर भी छापा करने की है। मालूम हो कि प्रखर गर्ग पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं। 

इससे पूर्व वृंदावन कॉरिडोर के लिए 530 करोड़ रुपये देने की घोषणा से प्रखर गर्ग का नाम काफी चर्चा में आया था। बिल्डर प्रखर पर बैटरी व्यवसाई अरुण सोंधी ने हरीपर्वत थाना में लगभग नौ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। वहीं कमलानगर थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। एक वर्ष पूर्व हरीपर्वत पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में प्रखर गर्ग को जेल भेजा था।

SP_Singh AURGURU Editor