महाराष्ट्र और झारखंड में में बजी चुनावी रणभेरी, यूपी की नौ सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधान सभाओं के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे, जबकि महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होंगे।

Oct 15, 2024 - 16:57
Oct 15, 2024 - 17:49
 0
महाराष्ट्र और झारखंड में में बजी चुनावी रणभेरी, यूपी की नौ सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है लेकिन मिल्कीपुर सीट के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। यूपी की नौ सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे।

अन्य राज्यों की 47 विधान सभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर उप चुनाव 13 नवंबर को होंगे। जबकि दो अन्य लोकसभा और 38 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होंगे।

SP_Singh AURGURU Editor