राहुल के निशाने पर फिर चुनाव आयोग, बोले - महाराष्ट्र में गड़बड़ी कर भाजपा को जिताया

बेंगलुरू। कांग्रेस के नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीत जाता है, लेकिन 4 महीने बाद बीजेपी विधानसभा चुनाव जीत जाती है। हमने पता लगाया है कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। इलेक्शन कमीशन ने भी राहुल के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें सबूत पेश करने के लिए कहा था। हालांकि राहुल गांधी ने कोई सबूत पेश नहीं किया है।  

Aug 8, 2025 - 14:02
 0
राहुल के निशाने पर फिर चुनाव आयोग, बोले - महाराष्ट्र में गड़बड़ी कर भाजपा को जिताया


राहुल ने महाराष्ट्र और कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पता लगाया तो पता चला की एक करोड़ नए लोग वोट डालने निकल आए। उन्होंने कहा, ''जो लोग लोकसभा में वोट डालने नहीं आए थे, वे एक  करोड़ लोग जादू से वोटिंग करने आ गए। इन बढ़े हुए वोट के सहारे इन्होंने चुनाव जीता। हमें पता था कि दाल में कुछ काला है। कर्नाटक में भी हम लोकसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत रहे थे, लेकिन हम केवल 9 सीट जीते। यह भी फर्जी तरीके से हुआ था। हमने पता लगाया है, लेकिन चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं दे रहा है।''

राहुल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी और चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हर हिंदुस्तानी नागरिक को हमारा संविधान वोट का अधिकार देता है। हमें इसकी रक्षा करनी है। हमने संविधान की भी रक्षा की थी, पिछले चुनाव में भाजपा ने संविधान पर हमला किया था। बीजेपी सरकार हर संवैधानिक संस्थान को खत्म करना चाहती है।