पिनाहट ब्लॊक के दर्जनों गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल
आगरा। शुक्रवार को देर शाम तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश से पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में बहुत नुकसान हुआ है। हाईटेंशन लाइनें टूटने से विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। कई जगह ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश के साथ पड़े ओलों से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
-शुक्रवार की आंधी और तेज बारिश से कई जगह हाईटेंशन लाइनें टूटीं, ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए
तेज हवाओं और बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत वितरण प्रणाली को हुआ है। आज सुबह ग्रामीण क्षेत्र में हुई तबाही देखने के बाद महसूस हुआ कि आंधी और बारिश कितनी तेज थी। पिनाहट क्षेत्र में पिछले 24 घंटे होने को हैं, अभी तक बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।
विद्युत विभाग दवारा टूटी हुई हाईटेंशन विद्युत लाइनों और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने का काम कराया जा रहा है। उम्मीद है कि कल सुबह तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।