देशदीप शहर का उभरता गजल गायक, मंडल स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में पहला स्थान

आगरा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आगरा में आयोजित की गई मंडल स्तरीय सुगम गायन प्रतियोगिता में आगरा के गजल और भजन गायक देशदीप शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही देशदीप ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। 

Oct 20, 2024 - 17:21
 0
देशदीप शहर का उभरता गजल गायक, मंडल स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में पहला स्थान
सुगम गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले देशदीप शर्मा प्रमाण पत्र हासिल करते हुए।

वर्ष 24 -25 की उत्तर प्रदेश सुगम गायन प्रतियोगिता बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय पर हुई।  मुकाबले देशदीप शर्मा को प्रथम घोषित किया गया। इस मौके पर अकादमी के निदेशक डॉक्टर शोभित कुमार नाहर एवं उपाध्यक्ष विभा सिंह ने देशदीप शर्मा को प्रथम स्थान पाने का प्रमाण पत्र दिया।

SP_Singh AURGURU Editor