रोज गरज रहा महाबली पर बाज नहीं आ रहे अतिक्रमणकारी, 17 पक्के टिनशेड, 05 काउंटर ध्वस्त किए
आगरा। नगर निगम प्रवर्तन दल ने आज गुरुवार को सिकंदरा मंडी के आसपास रोड किनारे किये गये अतिक्रमण को हटवाया। निगम के अभियान से दुकानदारों में खलबली मचा रहा।
नगर निगम प्रशासन को शिकायत की गई थी सिकंदरा मंडी के आसपास ठेल धकेल और खोखे वालों ने पक्के निर्माण कर फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है। इससे यहां पर जाम लगने से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती हैं ।
इस पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर यहां पर अभियान चलाकर निगम प्रवर्तन दल ने सत्रह पक्के टिनशेड, रोड किनारे रखे गये पांच काउंटर को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा फतेहाबाद रोड पर भी अभियान चलाकर दुकानदारों के द्वारा रोड किनारे रखे होर्डिग आदि को हटवाया गया।