बेनीवाल व श्रीवास्तव आगरा नगर एवं जिला और खंडेलवाल कराएंगे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में संगठन चुनाव

आगरा। भाजपा के किस संगठन चुनाव की प्रक्रिया 9 नवंबर को प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में प्रस्तावित कार्यशालाओं से शुरू होने जा रही है। इन कार्यशालाओं में संबंधित जिलों के चुनाव प्रभारी मौजूद रहेंगे। आगामी 15 नवंबर से बूथों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

Nov 7, 2024 - 09:53
 0
बेनीवाल व श्रीवास्तव आगरा नगर एवं जिला और खंडेलवाल कराएंगे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में संगठन चुनाव

इधर प्रदेश भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा देर रात सभी 98 संगठनात्मक जिलों के चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी गई है, जिसके अनुसार आगरा जिला में ओमप्रकाश श्रीवास्तव तथा आगरा महानगर में विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल चुनाव कराएंगे। आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के संगठनात्मक  जिले में चुनाव का दायित्व सौंपा गया है। 

उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ पांडे ने बताया कि बूथ समितियों के चुनाव 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच निपटा लिए जाएंगे। इसके बाद मंडल और जिला इकाइयों के चुनाव होंगे। जहां तक बृज क्षेत्र की बात है, यहां के जिलों में संगठन के चुनाव का काम हरीश कुमार सिंह को सौंपा गया है। 

श्री पाण्डेय ने बताया कि संगठन चुनाव के सहायक चुनाव अधिकारी मुकुट बिहारी वर्मा-कानपुर क्षेत्र,  रंजना उपाध्याय-अवध क्षेत्र, राजेन्द्र तिवारी-काशी क्षेत्र, अनिल चौधरी -पश्चिम क्षेत्र, कमलेश कुमार गोरखपुर क्षेत्र के संगठन चुनाव का कार्य देखेंगे। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और  अरूणकान्त त्रिपाठी प्रदेश चुनाव अधिकारी के साथ समन्वय का कार्य करेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor