हर घर सौर ऊर्जा की ओर: आईटीआई बल्केश्वर में 60 युवाओं को मिले प्रमाण पत्र

आगरा। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन एवं नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट द्वारा आईटीआई बल्केश्वर में आयोजित नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज हो गया। शिविर में 60 प्रशिक्षणार्थियों को सोलर प्लांट स्थापना की तकनीकी एवं वित्तीय जानकारी दी गई।

May 6, 2025 - 20:51
 0
हर घर सौर ऊर्जा की ओर: आईटीआई बल्केश्वर में 60 युवाओं को मिले प्रमाण पत्र
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के साथ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आगरा रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के संरक्षक सीताराम अग्रवाल, अध्यक्ष राजीव जैसवाल, प्रिंसिपल मानसिंह भारती, सौरभ नौटियाल व अन्य पदाधिकारी।  

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जो पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा दोनों का उत्तर है। श्री खंडेलवाल ने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए, जिससे देश आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ सके।

संस्था के संरक्षक सीताराम अग्रवाल ने आगरा को प्रदेश में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता जताई, जबकि अध्यक्ष राजीव जैसवाल ने गुणवत्ता आधारित कार्य संस्कृति पर बल दिया। अंशुल गुप्ता व मयंक गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों की तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस मौके पर आईटीआई बल्केश्वर के प्रिंसिपल मान सिंह भारती, फर्नीचर संगठन के अखिल मोहन मित्तल, तथा सौरभ नौटियाल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor