एनसीसी कैडेट्स का रोमांचक अनुभव, आगरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैम्प
आगरा। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, आगरा के अंतर्गत तीन दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैम्प का सफल आयोजन 1 यूपी वाहिनी एनसीसी द्वारा 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक शत्रुजीत स्विमिंग पूल, आगरा कैंट पर किया गया।
आगरा। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, आगरा के अंतर्गत तीन दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैम्प का सफल आयोजन 1 यूपी वाहिनी एनसीसी द्वारा 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक शत्रुजीत स्विमिंग पूल, आगरा कैंट पर किया गया।
इस विशेष कैम्प का उद्देश्य कैडेट्स में जल आत्मविश्वास, अनुशासन और साहसिक खेलों के प्रति रुचि को विकसित करना था। आगरा व आसपास के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 100 से अधिक कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को स्नॉर्कलिंग और दो प्रकार के संपीड़ित वायु आधारित अंडरवाटर ब्रीदिंग अपरेटस (SCUBA सेट) के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का संचालन सेवानिवृत्त कमांडर राजीव सरदाना तथा भारत की प्रथम लाइसेंस प्राप्त महिला स्काईडाइवर, अनुभवी पर्वतारोही और स्कूबा डाइवर अर्चना सरदाना एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने किया।
शिविर के प्रिसाइडिंग ऑफिसर कर्नल अंकुर सुहाग ने कहा कि यह कैम्प अत्यंत सफल रहा और इसने कैडेट्स को साहसिक खेलों, नेतृत्व एवं चरित्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल ने युवाओं में साहस, आत्मविश्वास और साहसिकता की भावना को और प्रबल किया।
इस अवसर पर सूबेदार ओम ठाकुरी, सूबेदार विक्रमजीत तथा सूबेदार राजेंद्र लाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।