सांसद खेल स्पर्धा में खेला गया रोमांचक फाइनल, ध्रुव तोमर की शतकीय पारी से शुभ क्रिकेट क्लब ने जीता सांसद कप
आगरा। सांसद खेल स्पर्धा–2025 के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के नेतृत्व में आयोजित सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रेलवे ग्राउंड, आगरा कैंट में जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। 20 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
रेलवे ग्राउंड आगरा कैंट में सांसद राजकुमार चाहर की अगुवाई में रोमांचक फाइनल, ध्रुव तोमर बने हीरो
आगरा। सांसद खेल स्पर्धा–2025 के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के नेतृत्व में आयोजित सांसद क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रेलवे ग्राउंड, आगरा कैंट में जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। 20 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
फाइनल मैच से पहले सांसद राजकुमार चाहर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला विराट वॉरियर क्रिकेट अकादमी एवं शुभ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभ क्रिकेट क्लब ने खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच रहा रोमांच से भरा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभ क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ध्रुव तोमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं विजय पचौरी ने 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। विराट वॉरियर्स की ओर से जय राजावत ने 3 विकेट लेकर संघर्ष किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट वॉरियर क्रिकेट अकादमी की टीम शुभ क्रिकेट क्लब की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 16 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शुभ क्रिकेट क्लब की ओर से विजय पचौरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।
पुरस्कार एवं सम्मान
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार ध्रुव तोमर को दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब विजय पचौरी, बेस्ट फील्डर नितिन शर्मा, बेस्ट विकेटकीपर गौरव कर्दम रहे। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत भारोत्तोलन एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारोत्तोलन (बालक वर्ग):
सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में सुमित, शिवकुमार, देवेश, प्रशांत, रुद्र, अभिषेक, रजत, वंश, लवकुश, प्रमोद, शैलेन्द्र एवं रूपेंद्र ने स्वर्ण पदक जीते।
भारोत्तोलन (बालिका वर्ग):
सब जूनियर: प्रियांशी, काजल, अंशिका, रागिनी, एंजल, तन्वी
जूनियर: तनु, उन्नति, लक्षिता
सीनियर: शिवानी (स्वर्ण पदक)
बैडमिंटन:
बालक वर्ग: यतेंद्र (प्रथम), मोहन (द्वितीय), युवराज (तृतीय)
सीनियर वर्ग: प्रिंस (प्रथम), अभिषेक (द्वितीय)
बालिका वर्ग: गौरी तोमर (प्रथम)
पुरस्कार वितरण एवं आयोजन
खिलाड़ियों को पुरस्कार सांसद राजकुमार चाहर एवं मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा प्रदान किए गए। मैच के अंपायर सुरेंद्र सिंह और विपिन सोलंकी रहे, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग की जिम्मेदारी रवि कसाना एवं कौशल शर्मा ने निभाई।
आयोजन समिति में सतेन्द्र यादव (समन्वयक), जितेंद्र बघेल, योगेश उपाध्याय, राजेंद्र जलाल, धीरज शर्मा, सचिन गोयल एवं वीरू फौजदार शामिल रहे। इस अवसर पर शैलू जादौन, अनिल चाहर, देवेंद्र रावत, राजू लवानिया, राजीव जैन, शूरवीर चाहर, बिजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।