आगरा में फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली का खेल: पत्रकार बनकर बचने की कोशिश, गिरफ्तार
आगरा। यमुना पार क्षेत्र में यमुना ब्रिज घाट स्थित ठाकुर जी मिष्ठान भंडार पर बुधवार को पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया जो खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर दुकानदार से पैसे मांग रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपनी पहचान बदलने की कोशिश करते हुए खुद को पत्रकार बताया और पुलिस को एक आई कार्ड भी दिखाया, लेकिन उसकी कोई चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पहले भी कर चुका था धमकी भरा प्रयास
जिस मिष्ठान भंडार से आरोपी वसूली करने पहुंचा था, वह हाथरस रोड स्थित रामबाग बस्ती निवासी धर्मवीर सिंह की ह। धर्मवीर द्वारा थाना एत्मादुद्दौला में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार ने बताया कि 19 अगस्त को आरोपी देवेंद्र दुकान पर आया और कहा कि वह फूड इंस्पेक्टर है। उसने दुकान पर खुली मिठाई रखने का हवाला देते हुए दुकान सील करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। शक होने पर दुकानदार धर्मवीर ने खाद्य विभाग में तैनात देवराज चौधरी को आरोपी की फोटो भेजकर जानकारी ली। तब पता चला कि इस क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर तो रविंद्र परमार हैं।
दूसरी बार लौटकर आया और मांगे पांच हजार
दुकानदार धर्मवीर से वसूली में पहली बार सफल न होने पर आरोपी देवेंद्र कुमार बीते बुधवार को दोबारा दुकान पर आया और इस बार फिर से पांच हजार रुपये की डिमांड की। न देने पर दुकान पर सील लगाने की धमकी देने लगा। इस दुकानदार धर्मवीर ने ने तुरंत खाद्य विभाग को सूचना दी। मौके पर असली फूड इंस्पेक्टर रविंद्र परमार और देवराज पहुंचे और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया तो उसने खुद को पत्रकार बताते हुए आई कार्ड दिखाकर बचने की कोशश की। पुलिस को एक ब्यूरो चीफ का आई कार्ड दिखाया, जिस पर ‘एज नेशनल न्यूज 24’ और Ministry of Micro Small and Medium Enterprises लिखा हुआ था। इस चैनल के संपादक अनिल यादव का कहना है कि उन्हें देवेंद्र कुमार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे और पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी मिली है। इस जानकारी के आधार पर देवेंद्र कुमार को इस चैनल से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह, निवासी श्याम नगर, सौ फुटा रोड (टेड़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुकानदार धर्मवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ चौथ वसूली की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।