नकली देशी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच लोग हिरासत में 

आगरा। थाना ताजगंज पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने आज ताजगंज क्षेत्र में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री में नकली घी बनाते पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Jan 2, 2025 - 14:56
 0
नकली देशी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच लोग हिरासत में 

लंबे समय से फैक्ट्री से देश के 18 बड़े ब्रांड का नकली घी बनाकर  विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। फैक्ट्री में बड़े स्तर पर घी के कनस्तर  भी मिले हैं।

छापे की कार्रवाई के दौरान डीसीपी सिटी सूरज राय भी मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री से पकड़े गए लोगों के मोबाइल जब्त कर थाना ताजगंज पुलिस पूछताछ में जुटी है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में नकली घी बरामद किया है। 


पुलिस ने बताया कि छापे में फैक्ट्री से कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें हिसाब किताब के रजिस्टर के अलावा एक डायरी भी है। डायरी के अनुसार फैक्ट्री से आगरा के अलावा जम्मू, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के कई शहरों में नकली देशी घी की सप्लाई की जा रही थी।