फरदीन और नताशा हुए अलग, मुमताज दोनों के तलाक के पक्ष में नहीं

मुंबई। साल 2023 में खबरें आई थीं कि फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा तलाक ले रहे हैं। दोनों अपनी 18 साल की शादी को खत्म करने वाले हैं। यह भी कहा गया कि फरदीन और नताशा के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। अब फरदीन की सास और एक्ट्रेस मुमताज ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है और सच बताया है। मुमताज ने यह भी कहा कि फरदीन और नताशा को बच्चों की खातिर तलाक नहीं लेना चाहिए। मुमताज ने यह भी बताया है कि फरदीन खान और मुमताज के बीच क्या दिक्कते हैं और कैसे परेशानियां आनी शुरू हुईं। मुमताज ने बताया कि फरदीन खान और नताशा का तलाक नहीं हुआ है, पर वो अलग हो गए हैं।

Jul 2, 2025 - 22:35
 0
फरदीन और नताशा हुए अलग, मुमताज दोनों के तलाक के पक्ष में नहीं


एक्ट्रेस मुमताज दामाद और बेटी के तलाक के पक्ष में नहीं हैं और चाहती हैं कि वो अपने फैसले पर विचार करें। मुमताज बोलीं, 'वो कह रहे हैं कि वो अलग हो रहे हैं, लेकिन अभी भी उनका तलाक नहीं हुआ है। मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं। वह मेरे सामने ही पैदा हुआ था। वो अभी भी पति-पत्नी हैं।'

फरदीन खान और नताशा के बीच कहां कुछ गलत हुआ, यह जानने के लिए क्या मुमताज ने उनके साथ बैठकर बात की? इस बारे में मुमताज ने कहा, 'कुछ भी सीरियस जैसा नहीं हुआ है। शायद अब वो साथ नहीं रहते। हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं। दोनों अब काफी बड़े हो गए हैं और मेरी बात नहीं सुनते। अब उनकी बात नहीं सुनते।'

'कभी-कभी लोगों की एक-दूसरे के साथ नहीं पट पाती, जिससे बहस होती है। नताशा और फरदीन को तलाक नहीं लेना चाहिए क्योंकि उनके बच्चे हैं। मैंने देखा है कि फरदीन एक अच्छा पिता है। वह बच्चों के शेड्यूल के हिसाब से अपनी शूटिंग के दिन भी आगे-पीछे कर लेता है। वह आज भी मेरी इज्जत करता है। पता नहीं वो (फरदीन और नताशा) क्या करना चाहते हैं। अगर उनका तलाक हो भी गया, तो भी वो बच्चों की वजह से अलग नहीं होंगे।'

फरदीन ने नताशा से साल 2005 में शादी की थी और काफी मुश्किलों से आईवीएफ के जरिए एक बेटी और एक बेटे के पैरेंट्स बने थे। बेटी के जन्म के बाद फरदीन ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।