फतेहपुर सीकरी केस: सिकरवार राजाओं की ऐतिहासिक दावेदारी पर अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को

आगरा की अदालत में चल रहे फतेहपुर सीकरी केस संख्या 1049/2024 की अगली सुनवाई अब 30 अक्टूबर को होगी। यह वाद सिकरवार राजाओं द्वारा बसाए गए विजयपुर सीकरी नगर के सही इतिहास की उद्घोषणा को लेकर वर्ष 2024 में दायर किया गया था, जिस पर न्यायालय में विचारण जारी है।

Oct 3, 2025 - 19:06
 0
फतेहपुर सीकरी केस: सिकरवार राजाओं की ऐतिहासिक दावेदारी पर अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को

आगरा। फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को लेकर दायर केस संख्या 1049/2024 (अजय प्रताप सिंह बनाम के.के. मोहम्मद आदि) की सुनवाई सोमवार को नियत थी, लेकिन संबंधित न्यायालय रिक्त होने के कारण मामले को अब 30 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाद का उद्देश्य यह सिद्ध करना है कि वर्तमान में फतेहपुर सीकरी के नाम से प्रसिद्ध यह नगर मूल रूप से सिकरवार राजाओं द्वारा बसाया गया विजयपुर सीकरी नगर था। इस दावे की ऐतिहासिक उद्घोषणा और मान्यता के लिए वर्ष 2024 में सिविल वाद दाखिल किया गया था।

मामले की सुनवाई माननीय सिविल जज (सी.डी.)-5 की अदालत में चल रही है। केस में प्रतिवादी संख्या-1 पूर्व एएसआई अधिकारी के.के. मोहम्मद हैं, जबकि प्रतिवादी संख्या-2 टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन फतेहपुर सीकरी है। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी संख्या-2 न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके कारण उसके विरुद्ध एक पक्षीय आदेश पारित किया गया है।

फिलहाल केस की पत्रावली में फतेहपुर सीकरी से संबंधित सभी आवश्यक साक्ष्य दाखिल किया जाना शेष है। अगली तारीख पर साक्ष्यों के साथ बहस की संभावना जताई जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor